
{“_id”:”69e5246fb650725af8010ae5″,”slug”:”farm-boundary-broken-with-jcb-appeal-to-police-agra-news-c-421-1-pin1001-6152-2026-04-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: जेसीबी से तोड़ी खेत की मेड़, पुलिस से गुहार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव नगला भरी बांके की ठार निवासी विक्रम सिंह ने शनिवार को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके ही गांव के कुछ दबंगों ने जेसीबी मशीन से उसके खेत की मेड़ तोड़कर खेत को जोत दिया। डायल 112 पर सूचना दी। जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।