संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:41 PM IST

किशनी। थाना क्षेत्र में मैनपुरी मार्ग पर गांव देवीगंज के सामने बुधवार की शाम मोपेड सवार एक किसान को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान गैस सिलिंडर भरवाने के बाद घर लौट रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किसान के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव राजपुर कला निवासी किसान विनोद प्रजापति (50) के घर में बुधवार को घरेलू गैस खत्म हो गई थी। वह मोपेड से कस्बा किशनी स्थित गैस एजेंसी सिलिंडर लेने के लिए आए थे। सिलिंडर लेने के बाद वह मोपेड से वापस गांव लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र में किशनी मैनपुरी मार्ग पर गांव देवीगंज के सामने पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद किसान करीब 20 मीटर दूर झाड़ियों में जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर लाेगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस किसान को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। परिजन ने बताया कि मृतक मोपेड से गांव गांव जाकर फेरी लगाने का काम भी करते थे। हादसे में विनोद की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली पिकअप को कब्जे में ले लिया है।