farrukhabad news

फोटो-12 बस अड्डा पर रोडवेज बस से बैग गायब होने की पुलिस को जानकारी देती कानपुर की वृद्धा। संवा

फर्रुखाबाद। रिश्तेदार की शादी से लौट रही कानपुर की वृद्धा का बैग बस से चोरी हो गया। बैग में सोने की झुमकी, चार हजार रुपये और नई साड़ियां भी थीं।


कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर स्टेडियम के पास रहने वाले ओमप्रकाश पांडेय की पत्नी सूर्य कुमारी (63) तीन दिन पहले हरदोई के हुल्लापुर में रिश्तेदार की शादी में गई थीं। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कानपुर जाने के लिए बस अड्डे पहुंचीं। बस में चढ़ते समय एक व्यक्ति ने मदद के बहाने उनका बैग उठाकर सीट के ऊपर बने कैरियर में रख दिया। इसके बाद सूर्य कुमारी अपनी सीट पर बैठ गईं।

बस चलने से पहले सूर्य कुमारी ने बेटे का मोबाइल नंबर निकालने के लिए बैग तलाशा तो गायब मिला। जिस व्यक्ति ने बैग कैरियर में रखा था, वह भी लापता था। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों ने आसपास तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।

इस पर सूर्य कुमारी पुलिस चौकी पहुंचीं। दो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ खोजबीन की, मगर बैग नहीं मिला। पीड़िता का आरोप है कि वह पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाती रहीं। उनके पहुंचने से पहले ही बस चालक बस लेकर रवाना हो गया।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बस अड्डे पर वृद्धा का बैग चोरी होने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी।



Source link