{“_id”:”6b05dff6269e25e1700f0d99″,”slug”:”farrukhabad-news-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-152120-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Farrukhabad News: गंगा स्नान करने जा रहे लाइनमैन की हादसे में मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो-2 प्रदीप सक्सेना। फाइल फोटो
नवाबगंज। कस्बे के वार्ड-13 नेहरू नगर बरतल निवासी प्रदीप कुमार सक्सेना (45) की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। छोटे भाई कुलदीप सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गंगा स्नान करने जा रहे थे।
प्रदीप सक्सेना कस्बे के उपकेंद्र पर लाइनमैन थे। कुछ दिन पूर्व उनकी छोटी बहन का बीमारी से निधन हो गया था। बहन की आत्मा की शांति के लिए वह छोटे भाई कुलदीप सक्सेना को लेकर मंगलवार सुबह पांच बजे बाइक से गंगा स्नान करने जा रहे थे। गांव सोना जानकीपुर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रदीप की मौत हो गई और कुलदीप जख्मी हो गए।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को सरकारी वाहन से सीएचसी भिजवाया। कुलदीप को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रदीप की पत्नी सरोजनी देवी, पुत्र विनय (18), निशु (16) और पुत्रियां वैष्णवी (12), हिमांशी (9) और दीपिका, मां सिया देवी और पिता रूपराम सक्सेना रो-रोकर बेहाल हो गए। प्रदीप घर में अकेले कमाने वाले थे। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से वाहन का नंबर पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
