युवक की मौत के बाद चाचूपुर जटपुरा में हुए उपद्रव के मामले में राजेपुर थाने के दरोगा महेश कुमार ने 14 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नामजद आरोपियों में कामेश, सुधीर, शिवरतन, कश्मीर, बजेश उर्फ भोला, राजा, रजनीश, देशराज, विकास ननकू, सत्यपाल, शिवम, गुड्डी देवी व सरोजनी के नाम शामिल हैं।



ब्रजेश उर्फ भोला रह चुका है जिलाबदर


ब्रजेश उर्फ भोला पर पुलिस पूर्व में गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है। उपद्रव के पीछे के इसका अहम हाथ होने की बात कही जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *