Census 2027: जनगणना जुड़े कामकाज को लेकर फतेहपुर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उप जिलाधिकारी एवं उप जिला जनगणना अधिकारी, सदर फतेहपुर की ओर से 28 नवंबर 2026 को जारी आदेश में संबंधित ब्लॉकों के शिक्षाधिकारियों को जनगणना कार्य में नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

शिक्षक प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त

पत्र के मुताबिक, जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) और जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न कराया जाना है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

आदेश में खंड शिक्षाधिकारी मितेरा, हसवा, असोथर, बहुआ और तेलियानी को निर्देशित किया गया है कि नियुक्त कर्मचारियों को जनगणना संबंधी प्रशिक्षण और निर्धारित कार्यों के लिए तैयार किया जाए। साथ ही, जनगणना कार्य के सफल और समयबद्ध संचालन के लिए उनकी नियमित उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

अफसरों को दी गया है सूचना

पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किसी भी कर्मचारी को जनगणना संबंधी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं किया जाए और इस कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने दिया जाए। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार सदर फतेहपुर को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Image

इन्हें भी पढ़ें:



Source link