फतेहपुर। बाइक सवारों ने पति और देवर को पीटकर महिला से छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एफआईआर में बताया कि वह 12 सितंबर को पति के साथ पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने रीवा गई थी। वह शाम करीब सात बजे खागा पहुंची। उन लोगों को बाइक से देवर खागा लेने पहुंचा। गांव जाते समय रास्ते में दो बाइक में सवार हथगाम थाने के कुर्मी का पुरवा निवासी राजकुमार, संजय, अजय व एक अन्य युवक उनका पीछा करने लगे। नरौली चौराहा पर पति ने बाइक रोककर पीछा करने का विरोध किया। इसी विवाद में बाइक सवारों ने पति और देवर की पिटाई कर दी। पति का कान फट गया। उसके साथ छेड़खानी की। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया। वह लोग बाइक लेकर भाग निकले। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

ब्रेकिंग न्यूज