Akeel Pehalwan threw Kartal to the ground.

फोटो-21-फतेहपुर: अमौली के बुढ़वा में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित करते मंत्री व विध

= 21 हजार की कुश्ती जीती, श्रीराम जानकी धाम में सजा मेला, हनुमान जी का हुआ भव्य पुष्प शृंगार


संवाद न्यूज एजेंसी

जहानाबाद। कस्बे के श्रीराम जानकी धाम मंदिर में दिवाली की दूज के बाद पड़ने वाले मंगलवार को परंपरागत मेला और महाबीर जी के दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों को उत्साहित किया। 21 हजार रुपये की इनामी कुश्ती अकील पहलवान ने करतल पहलवान को पटखनी देकर जीती।

मंदिर में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत हनुमान जी का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। नीलू पांडेय ने भी 65 वर्षों से चली आ रही पारिवारिक परंपरा का निर्वहन करते हुए ढोल-ताशों के साथ पांच थालों में प्रसाद चढ़ाया। दंगल के मुकाबलों में तालिब भीमसेन ने भूरा इटावा को हराया। राजा पहुर ने उन्नाव के बांगरमऊ के छोटा को पटखनी दी। जावेद लखनऊ ने औरैया के सोनू को शिकस्त दी, जबकि रमईपुर के करन ने घाटमपुर के साहिल को हराया। अंतिम मुकाबले में अकील पहलवान ने करतल को चित कर 21 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।



Source link