Overloaded vehicles causing traffic jams at Pratap Nagar intersection; commuters facing inconvenience

फोटो-31-फतेहपुर:- असोथर के प्रतापनगर तिराहे पर लगा जाम। संवाद

असोथर। नगर पंचायत के प्रताप नगर तिराहे पर ओवरलोड वाहनों के आवागमन से रोजाना जाम लगता है। सुबह से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होती है और शाम चार बजे से लंबी कतारें लग जाती हैं।


इससे राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को सड़क पार करने में दिक्कत होती है। उन्हें काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। भारी वाहनों से उड़ने वाली धूल से तिराहे के दुकानदार भी परेशान हैं।

धूल से दुकानों का सामान खराब होने की आशंका रहती है, जिससे कारोबार प्रभावित होता है। अरुण कुमार मौर्य, श्रवण कुमार और विजय कुमार सहित लोगों ने प्रशासन से मांग की है। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है।

फोटो-31-फतेहपुर:- असोथर के प्रतापनगर तिराहे पर लगा जाम। संवाद

फोटो-31-फतेहपुर:- असोथर के प्रतापनगर तिराहे पर लगा जाम। संवाद



Source link