{“_id”:”6af376701db4bd494003e1e2″,”slug”:”25-kg-block-of-ice-falls-in-a-field-loud-noise-causes-a-stir-in-the-village-fatehpur-news-c-217-1-fth1020-166077-2026-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur News: खेत में गिरा 25 किलो का बर्फीला गोला, तेज आवाज से गांव में मचा हड़कंप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो-16-फतेहपुर:आसमान से गिरा बर्फ का टकड़ा। संवाद
= तीन से चार इंच गहरा हुआ गड्ढा, कई टुकड़ों में बिखरा गोला
= ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग। थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा गांव में सोमवार दोपहर एक खेत में अचानक बर्फ जैसा दिखाई देने वाला भारी गोला गिरने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तेज आवाज के साथ गिरे गोले का वजन करीब 25 से 30 किलो बताया। इसके गिरने से खेत में तीन से चार इंच गहरा गड्ढा हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
गांव निवासी राम आसरे राजपूत के खेत में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे यह घटना हुई। उस समय खेत में लहसुन की फसल लगी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, आसमान से तेज सनसनाहट की आवाज आई और कुछ ही देर में बर्फ जैसा गोला खेत में आ गिरा। गोला कई टुकड़ों में बिखर गया। छूने पर उसमें ठंडक महसूस हो रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि गोले के टुकड़े चिपचिपे थे और दो टुकड़ों को आपस में मिलाने पर वे एक-दूसरे से चिपक जा रहे थे।
राम आसरे की पत्नी रामकुमारी ने बताया कि तेज आवाज सुनकर वह खेत की ओर पहुंचीं तो वहां गोला कई टुकड़ों में बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय और कौतूहल का माहौल है। पूर्व प्रधान रविंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से गोले के गिरने की जांच कराने की मांग की, ताकि इसकी वास्तविकता का पता चल सके।

