= किसी वाहन की टक्कर से हादसे की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। घाटमपुर-चौडगरा हाईवे पर नाले से एक युवक का शव मिला। पुलिस ने किसी वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। पुलिस शव के पहचान की कोशिश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के पास हाईवे किनारे नाले से शव मिलने की सूचना बुधवार सुबह गांव की चौकीदार ने पुलिस को दी। पुलिस उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बता रही है। उसके सिर और पीठ पर चोट के निशान हैं। वह काली लोअर, मैहरून टी शर्ट पहने था। जांच में पता लगा कि युवक मुस्लिम समुदाय का है। पुलिस को चप्पलें शव से पांच मीटर दूर पड़ी मिली। बाएं हाथ की मुट्ठी पर घास दबी थी।
कयास लगाए कि टक्कर से उछलकर नाले के पार गिरा होगा। किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की। पानी में सिर के बल गिरने से उसकी मौत हो गई। उसके पास से कानपुर में बिकने वाली दो बीड़ी के बंडल 1:10 सिक्का ब्रांड की मिली। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि व्यक्ति की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

