Fatehpur News:जीएसटी पोर्टल से 13 फर्मों को जारी किए फर्जी बिल, दो करोड़ की धोखाधड़ी – Fake Bills Issued To 13 Firms Via Gst Portal; Fraud Worth Two Crore Rupees
फतेहपुर। फर्म के जीएसटी पोर्टल का दुरुपयोग कर 13 फर्मों के नाम पर फर्जी बिल जारी कर दिए। आरोप है कि फर्म के मुनीम ने इस फर्जीवाड़े के जरिये मालिक को करीब दो करोड़ रुपये का चूना लगाया। जानकारी होने पर फर्म मालिक ने मंगलवार को मुनीम और 13 फर्मों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कानपुर नगर के थाना काकादेव क्षेत्र के ओ ब्लॉक गीतानगर निवासी ऊषा सिंह पत्नी राम सिंह गौतम ने बताया कि वह ऊषा राम समूह नाम की स्वामित्व वाली फर्म का संचालन करती हैं। फर्म का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण 15 अप्रैल 2024 को गेस्ट हाउस से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कराया गया था।…


