खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक की टक्कर से सोमवार रात बाइक सवार पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी बृजकिशोर तिवारी (58) पूर्व सैनिक थे। मूल रूप से हुसैनगंज थाने के पतारा निवासी थे। वह बाइक से खागा निमंत्रण में गए थे। निमंत्रण सोमवार रात घर लौट रहे थे। खागा कोतवाली हाईवे पर ट्रक की टक्कर से टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी चेक कर ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। संवाद

