चौडगरा। किशोरी की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव का ही जसवीर 11 दिसंबर 2025 को अगवा कर गुजरात ले गया था। वहां उसने किशोरी से प्रेम विवाह किया था। करीब दो माह पहले वह किशोरी को लेकर गांव लौटा था। इस दौरान किशोरी गर्भवती थी।

किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान उसकी पुत्री की उचित देखभाल नहीं की गई। उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराई जाती रही। इसी लापरवाही के चलते 13 सितंबर को उसकी पुत्री की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में गैरइरादतन हत्या, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रविवार को आरोपी जसवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।



Source link