25-year-old man dies after being hit by a vehicle

फोटो 04 – मृतक मोनू का फाइल फोटा। स्रोत : संवाद

कासगंज। एटा जिले के मिरहची क्षेत्र में शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कासगंज के युवक की मौत हो गई। वह एक शादी समारोह में काम करने गया था और घर लौटने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था।


शहर के रेलवे रोड स्थित आजाद नगर निवासी मोनू कश्यप (25) पुत्र स्व. अनिल कश्यप शनिवार को शादी कार्यक्रम में काम करने एटा के मिरहची कस्बा गया था। चाचा सुशील कुमार के अनुसार, घर लौटने के लिए सड़क किनारे खड़े होने के दौरान किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंचे परिजन मोनू को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चाचा सुशील ने बताया कि मोनू चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां नेमवती देवी समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

————–

वर्जन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।- जगदीश चंद, कोतवाली प्रभारी, कासगंज

फोटो 04 - मृतक मोनू का फाइल फोटा। स्रोत : संवाद

फोटो 04 – मृतक मोनू का फाइल फोटा। स्रोत : संवाद



Source link