बकेवर से चोरी बोलेरो कानपुर में बरामद

बकेवर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाला बक्सरा गांव के नीरज पटेल की 26 अक्तूबर को चोरी बोलेरो कानपुर में मिली है। बकेवर पुलिस मामले की जांच को पहुंची है। कानपुर पश्चिम पारा पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बोलेरो देखकर गश्त दौरान मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की। इस तरह से बोलेरो बरामद हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभुनाथ ने बताया कि बोलेरो कानपुर में बरामद हुई है। पुलिस टीम जांच को भेजी गई है। संवाद

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। धाता पुलिस ने नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म के मामले में फरार महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खखरेरू थाने के चंदनमऊ निवासी करन और और धाता थाने के ऐरई निवासी विजय बहादुर की पत्नी अंबोल देवी को गिरफ्तार किया है। संवाद

पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

बिंदकी। दीवाली के त्योहार को लेकर रविवार को पुलिस और प्रशासन ने पटाखा की कई दुकानों का निरीक्षण किया। एसडीएम अनिल यादव और सीाओ सुशील कुमार दुबे, फायर स्टेशन बिंदकी एफएसओ विनय सिंह ने ललौली रोड बाराती नगर, अमेंना, रारी खुर्द की पटाखा की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को अग्निशमन यंत्र, बाल्टी में भरकर बालू रखने की सलाह दी। बिना लाइसेंस पटाखा बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें