संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 29 Oct 2023 11:05 PM IST

बहन बहनोई पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

कुरावली (मैनपुरी)। गांव सुजानपुर निवासी एक युवती ने बहन-बहनाेई पर षड्यंत्र के तहत घर से जेवर नकदी चोरी करने और प्लॉट को बेच देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की तो आईजी से शिकायत की। आईजी के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी प्रिया ने पुलिस महानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि पिता की मृत्य तीन मई 2021 को हुई थी। उस समय वह एएनएम की पढ़ाई कर रही थी। पिता की मृत्यु के 20 दिन बाद वह फिर से पढ़ने के लिए आगरा चली गई। 6 जून को बहनोई नरेंद्र और बहन रीना निवासी अंगदपुर जनपद एटा ने घर में रखे जेवर चोरी कर लिए। गांव के मेघ सिंह और छोटे लाल उर्फ रामौतार के साथ मिल कर जेवर राजवीर सुनार के यहां बेच दिए। इसके बाद भू-माफिया धीरेंद्र राजपूत निवासी नगला इमलिया को प्लॉट का बैनामा 23 अप्रैल 2022 को कर दिया। जबकि उक्त प्लॉट पर बहन का कोई मालिकाना हक नहीं था। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें