आटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने नाबालिग भतीजे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे पकड़ लिया है।


महिला के मुताबिक, रविवार रात वह घर पर थी। इसी दौरान उसका भतीजा दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने आटा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *