फतेहपुर। मंगलवार को आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने मवइया वृद्धाश्रम में जॉय ऑफ गिविंग वीक मनाया। बच्चों ने बुजुर्गों को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने फल, मिठाई, कंबल और दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कीं। विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के लिए भजन भी प्रस्तुत किए। भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने बुजुर्गों का मन मोह लिया। कई बुजुर्ग भावुक होकर बच्चों को गले लगाकर आशीर्वाद दिए। विद्यालय के अध्यक्ष बिंदा सिंह और शैक्षणिक निदेशक वीशा मोहिंद्रा ने अभिभावकों की सराहना की। उन्होंने बच्चों में जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव ने बुजुर्गों को सहयोग और अकेलेपन को दूर करने का भरोसा दिलाया।

