{“_id”:”6b09e537c0ba88b37309f6bf”,”slug”:”fatehpur-news-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-167226-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur News: भूमि कब्जे की शिकायत पर असलहे लहराकर धमकाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो-15-फतेहपुर:-सदर तहसील गेट के पास असलहा लेकर विवाद के दौरान बीच बचाव करते लोग। स्रोत वीडियो
फतेहपुर। सदर तहसील गेट पर पुश्तैनी जमीन और भवन पर कब्जे की शिकायत करने पहुंचे शिक्षक और उनके परिवार को असलहे लहराकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक पक्ष के लोग पुलिस का लोगो लगी कार के पास असलहों के साथ गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के तिवारी का डेरा निवासी रेखा तिवारी की शादी प्रयागराज के करछना निवासी बजरंग द्विवेदी से हुई है। बजरंग प्रयागराज के बमरौली स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। रेखा ने पुलिस को बताया कि पुश्तैनी जमीन और भवन पर कब्जे की शिकायत करने वह पति और पांच वर्षीय बेटी के साथ एसडीएम के पास पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान परिवार के प्रमोद तिवारी, केशव समेत कई लोग लाइसेंसी असलहों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने शिकायत करने से मना किया। विरोध करने पर राइफल और बंदूक लोड कर परिवार की ओर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गाली-गलौज और अभद्रता की।
आरोप है कि इसके बाद वे पुलिस का लोगो लगी कार में बैठकर चले गए। वहीं, दूसरे पक्ष के प्रमोद तिवारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए रेखा पक्ष पर हमला करने की शिकायत की है। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
