{“_id”:”6b073843cada249d92081a65″,”slug”:”fatehpur-news-fatehpur-news-c-217-1-fth1018-167104-2026-11-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur News: सड़क हादसे में किन्नर की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो-08-फतेहपुर: फाइल फोटो सोनी किन्नर उर्फ रानी। स्रोत: सोशल मीडिया
चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार भोर पांच बजे किसी वाहन की टक्कर से किन्नर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
कल्यानपुर थानांतर्गत बड़ौरी ओवरब्रिज पर सोनी किन्नर उर्फ रानी ( 32) सुबह पैदल जा रही थीं। टोल कर्मियों के अनुसार सोनी अक्सर हाईवे पर वाहन चालकों से नेग लेने के लिए टोल के आसपास आती-जाती थीं। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पहचान की।
थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय किन्नर समुदाय के कई लोगों को फोटो दिखाकर पूछताछ की गई, लेकिन सिर्फ नाम ही पता चल सका है। हादसा स्थल के पास वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष इकबाल बाई ने बताया कि किन्नर उनके यहां से नहीं है। कई बाहरी भी आकर वसूली करते हैं। (संवाद)
