The seniors won the match by defeating the juniors by 18 runs.

फोटो-18-फतेहपुर: स्पोर्टस स्टेडियम में मेडल के साथ मौजूद विजेता टीम। संवाद

फतेहपुर। शहर के शांतिनगर स्थित स्टेडियम में सोमवार को स्पोर्ट्स इंडिया क्रिकेट एकेडमी की ओर से सीनियर्स और जूनियर्स के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में सीनियर्स टीम ने 18 रन से जीत दर्ज की। जूनियर्स के कप्तान आशीष को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।


जूनियर्स के कप्तान आशीष ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सीनियर्स टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 107 रन बनाए। कप्तान संदीप जडेजा ने 10 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

वहीं मोहम्मद मारूफ ने 15 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। जूनियर्स की ओर से असद ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर्स टीम कप्तान आशीष की 57 रन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद निर्धारित ओवर में 89 रन ही बना सकी।

मैच के बाद अधिवक्ता देवनारायण तिवारी ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये जीवन में अनुशासन और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए भी जरूरी हैं। इस मौके पर कोच राजू, संरक्षक एवं बसपा नेता मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद फैजान सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।

फोटो-18-फतेहपुर: स्पोर्टस स्टेडियम में मेडल के साथ मौजूद विजेता टीम। संवाद

फोटो-18-फतेहपुर: स्पोर्टस स्टेडियम में मेडल के साथ मौजूद विजेता टीम। संवाद



Source link