फतेहपुर। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सुल्तानपुर घोष थाने के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं दरोगा पवन कुमार और हेड कांस्टेबल अजय सिंह को निलंबित किया है।


एसपी ने बताया कि दीपावली पर्व पर आईजी प्रयागराज निरीक्षण के लिए निकले थे। इस दौरान मार्ग पर त्योहार के चलते जाम लगा हुआ था, लेकिन मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पुलिसकर्मियों की इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कार्रवाई की है।



Source link

अभी अभी की खबरें