fatehpur sikri which Akbar made capital of Mughal Empire will now be transformed

बुलंद दरवाजा तक सीकरी की सूरत बदलेगी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


आगरा में हाईवे से बुलंद दरवाजा तक सीकरी की सूरत बदलेगी। लाइट एंड साउंड शो, जंक्शन, पाथवे, स्कल्पचर का निर्माण होगा। सीकरी में सौंदर्यीकरण के लिए पथकर से करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आगरा विकास प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है।

जयपुर हाईवे से आगरा गेट होते हुए सीकरी क्षेत्र को खूबसूरत बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देश पर एडीए ने विश्वदाय स्मारक क्षेत्र के आसपास सिविल व विद्युत कार्यों की योजना बनाई है। मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि फतेहपुर सीकरी स्मारक क्षेत्र में नए सिरे से विकास कार्यों का प्रोजेक्ट एडीए ने बनाया है। फतेहपुर सीकरी के प्रवेश द्वार के आस-पास चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा। 

सड़क के मध्य डिवाइडर पर हरियाली होगी। चौराहों पर यातायात प्रबंधन से लेकर जंक्शन विकसित किया जाएगा। रास्तों में पत्थर की जालीदार आकृतियां, लाल पत्थरों पर पच्चीकारी और फुटपाथ पर बोलार्ड लगाए जाएंगे। इन सभी कार्यों पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यों के लिए पथकर व अवस्थापना समिति से सहमति मिल गई है। एडीए जल्द सिविल व विद्युत कार्यों के लिए टेंडर जारी कर सकता है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *