{“_id”:”6727b5e2b9c2a1210d0593f6″,”slug”:”father-along-with-doctor-attacked-and-injured-for-not-giving-chauth-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123262-2024-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: चौथ न देने पर डॉक्टर सहित पिता पर हमला कर किया घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST

कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर निवासी डॉक्टर व उसके पिता से कॉलोनी के ही पिता-पुत्रों ने चौथ न देने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित डॉक्टर ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि वह अपने घर में ही क्लीनिक संचालित करते हैं। उनका आरोप है कि एक नवंबर को कॉलोनी के ही दो भाई मनोज व सनोज यादव नशे की हालत में उनकी क्लीनिक पर आए। यहां उन्होंने डॉक्टर से पांच हजार रुपये मांगे। डॉक्टर ने रंगदारी देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
इसके बाद दो नवंबर को दोनों भाई मनोज व सनोज, इनके पिता रामौतार यादव और चाचा छोटे यादव सहित दो अन्य अज्ञात युवक उसके क्लीनिक पर आए और उनके व उनके पिता के साथ मारपीट करते हुए फरसा, कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे डॉक्टर व उनके पिता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसियों को आता देख आरोपी डॉक्टर व उसके पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
