गणित के शिक्षक ने तीन बहनों के जीवन में दहशत भर दी। बड़ी बहन उसकी हरकतों से तंग आकर पहले ही स्कूल छोड़ चुकी थी। डर की वजह से वो शांत रहीं। इस दौरान उसकी दो छोटी बहनें पढ़ने गईं, तो शिक्षक ने उन्हें भी नहीं बख्शा।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66f59c7265b9ebf750015368″,”slug”:”fed-up-with-teacher-s-teasing-student-leaves-school-teacher-s-teasing-is-also-troubling-her-two-sisters-2024-09-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पापी शिक्षक: इस कदर पड़ा पीछे… छात्रा को छोड़ना पड़ा स्कूल, छोटी बहनें पढ़ने आईं; तो उनको भी नहीं बख्शा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

शिक्षक सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहाबाद स्थित एक निजी स्कूल का शिक्षक स्कूल और कोचिंग में छात्राओं से गंदी बातें करता था। पुलिस के पास 3 बहनों को परेशान करने का मामला पहुंचा तो उसकी करतूत सामने आई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। छात्राओं के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। पता चला कि वह पहले बड़ी बहन और बाद में छोटी बहनों को परेशान करने लगा था।