लखनऊ। कृष्णानगर सहित पांच जगहों पर दीपावली पर पटाखे दगाने व नशे में मारपीट की घटनाएं हुईं। इसमें कई लोग घायल हो गए।

कृष्णानगर निवासी महिला के मुताबिक आशु, घर के बाहर पटाखे दगा रहा था। विरोध पर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के बेटे ने बचाव किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी।

मलिहाबाद के रामनगर निवासी शिवम पर पटाखे दगाने के विवाद में गांव के ही रामदीन व साथी गजा ने हमला कर दिया। इससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने दोनों पर केस दर्ज कराया है।

कृष्णानगर केसरी खेड़ा निवासी अधिवक्ता गंगा भक्त के मुताबिक 30 अक्तूबर को पारा निवासी जितेंद्र उसके दो साथी चेंबर आए और मारपीट कर दी। आरोप है कि जेब में रखे 54 सौ रुपये भी निकाल ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मोहनलालगंज में बृहस्पतिवार रात सिकंदरपुर निवासी रामसेवक व प्यारेलाल में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

निगोहां के भोलाखेड़ा में शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करने पर मोहित उसके भाई रोहित, श्यामू और पिता मोहन ने अमर को पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

नगराम के देवती गांव निवासी किसान रवि शंकर उनकी पत्नी शर्मा देवी पर डोभिया पुल के पास शीतला, शिवम और नरेंद्र ने हमला कर दिया।

बीकेटी में बुधवार रात रैथा गांव निवासी राजकुमार की घर घुसकर शैलेंद्र, अंबुज, शुभम रावत, धर्मेंद्र व करन निषाद व अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी से पिटाई कर दी। वहीं, नगुआमऊ कला गांव में अशोक के घर आए उनके बाराबंकी निवासी रिश्तेदार रामराज की बृहस्पतिवार रात रामशंकर, रामनरेश, दयाशंकर, मोहित, सोनू व रजनीश शुक्ला ने मिलकर लाठी से पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह के मुताबिक दोनों मामलों में केस दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें