संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67266275ca06749dc40ae862″,”slug”:”muere-joven-herido-al-caer-de-un-tejado-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123229-2024-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: छत से गिरकर घायल युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST

कासगंज। कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में एक युवक छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। आवास विकास कॉलोनी निवासी शिशुपाल सिंह (44) 28 अक्तूबर की दोपहर में किसी काम से छत पर गए थे। इसी दौरान वह अचानक छत से गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पहले अलीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां फायदा न होते देख उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें 29 अक्तूबर को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।