यूपी में सोमवार रात को बड़ा प्रशाासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश के 14 जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए। वहीं, कुल 34 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। जिन जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं उनमें मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, अमेठी, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर के जिलाधिकारी बदले गए हैं।


इसके अलावा शासन, विकास प्राधिकरणों और विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अनुनय झा को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। संजय चौहान को अमेठी से कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर से कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार को संतकबीरनगर से पीलीभीत और ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत से बलिया भेजा गया है।

दिव्यांशु पटेल को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर और सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का डीएम बनाया गया है। अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलाधिकारियों को शासन और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है। जितेंद्र प्रताप सिंह, जो कानपुर नगर के जिलाधिकारी थे, को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। राजेंद्र पेंसिया, जो मुरादाबाद के जिलाधिकारी थे, को विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार की जिम्मेदारी दी गई है। अरविंद सिंह, जो एटा के जिलाधिकारी थे, को विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद बनाया गया है। 

शासन और विकास प्राधिकरणों में भी फेरबदल

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा), आगरा विकास प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीड़ा और इन्वेस्ट यूपी समेत कई संस्थानों में भी नई तैनाती की गई है।

तबादलों की सूची सोमवार देर रात जारी की गई। देखें पूरी सूची










 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *