
नगर निगम आगरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गांधी की जयंती पर आदेश का उल्लंघन कर मीट विक्रेताओं ने दुकानें खोली थीं। शिकायत पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बोदला, गुदड़ी मंसूर खां, लाल मस्जिद क्षेत्र में दुकानदारों पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मीट व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया।
नगर निगम प्रवर्तन दल सबसे पहले गुदड़ी मंसूर खां स्थित नई बस्ती पहुंचा। पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अजय सिंह, प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम को मीट की बिक्री होते मिली। शकील, सलीम और मो. ताहिर के अलावा दो अन्य दुकानदारों पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर दुकानों को बंद करा दिया।
