संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST

रिहायशी इलाके में चल रही अवैध प्लास्टिक दाना फैक्टरी में लगी आग
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”680bd65ebb21c3806508805e”,”slug”:”fire-broke-out-in-an-illegal-plastic-granule-factory-operating-in-a-residential-area-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1174356-2025-04-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: रिहायशी इलाके में चल रही अवैध प्लास्टिक दाना फैक्टरी में लगी आग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:07 AM IST

रिहायशी इलाके में चल रही अवैध प्लास्टिक दाना फैक्टरी में लगी आग
लखनऊ। चिनहट में बृहस्पतिवार को अयोध्या रोड पर रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रही प्लास्टिक दाना फैक्टरी में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से दो घंटे में लपटों पर काबू पा लिया। एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव के अनुसार फैक्टरी के बाहर काफी मात्रा में प्लास्टिक रखी थी। इससे आग और भड़क उठी थी। थोड़ी सी चूक होती तो आग आसपास के घरों तक पहुंच जाती। फैक्टरी का संचालन बिना एनओसी के हो रहा था। फैक्टरी के मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा।
अमीनाबाद निवासी पुनीत रस्तोगी और हरिश्चंद्र राठौर की चिनहट के पपनामऊ में प्लास्टिक के दाने बनाने की फैक्टरी है। रात आठ बजे फैक्टरी के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में निकली चिंगारी से आग लग गई। फैक्टरी में रखी प्लास्टिक के कारण लपटें विकराल हो गईं। वहां काम कर रहे लोगों ने दमकल को सूचना दी थी।