Fire broke out in Aryavart Bank due to short circuit in Firozabad computers and furniture burnt

fire demo
– फोटो : istock

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार सुबह आर्यावर्त बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मामले की जानकारी पर बैंक प्रबंधक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी फायर विभाग को दी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गईं। काफी देर के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव की है। यहां स्थित आर्यावर्त बैंक में रविवार सुबह करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बैंक से धुंआ उठता देख ग्रामीणों ने सूचना प्रबंधक को दे दी। जानकारी पर प्रबंधक मौके पर पहुंच गए। 

उन्होंने फायर विभाग को आग की सूचना दी। आग की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में बैंक के दो कंप्यूटर और फर्नीचर जल गया। सामान जलने से बैंक का कामकाज प्रभावित हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें