Fire constable dies of heart attack while toothbrushing

death demo
– फोटो : iStock

विस्तार


एटा के थाना मलावन के गांव नगला भूपाल में हृदयाघात से एक अग्निशमन आरक्षी सतेंद्र सिंह (45) की मौत हो गई। वह मंगलवार की दोपहर को नहाने से पहले टूथब्रश कर रहे थे। तभी गश खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। मेडिकल कॉलेज लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

पुत्र सूर्यांश ने बताया कि पिता सतेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर के समय नहाने जा रहे थे। उससे पहले ब्रश लेकर मंजन करने लगे। तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और गश खाकर गिर पड़े। यह देखकर हम लोग घबरा गए और उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

बच्चों का रो-रोकर हो रहा था बुरा हाल

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने जैसे ही सतेंद्र सिंह को मृत घोषित किया, साथ आए बच्चे बुरी तरह से रोने लगे। जानकारी पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बंटू ने बताया कि जीजा सतेंद्र पर दो बेटे व दो बेटियां हैं। बेटियां बड़ी हैं और बेटे छोटे हैं। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें