आगरा से पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक व्यक्ति बच्चे को अपने साथ ले गया। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।
आगरा से पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक व्यक्ति बच्चे को अपने साथ ले गया। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।
एतमाद्दौला के गढ़ी चांदनी में पांच वर्षीय जय वर्मा घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक व्यक्ति बच्चे के पास आया। उसे हाथ पकड़ कर अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे के पिता के पास अपहरणकर्ता का फोन आया था। फिराैती के ढाई लाख रुपये मांगे गए थे।
पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।