अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Sun, 08 Sep 2024 12:51 PM IST

वाराणसी में बाढ़ का पानी कम होने के बाद सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। दशाश्वमेध घाट पर रविवार को नमामि गंगे व नगर निगम की टीम ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ- सफाई की। 


flood water receded in Kashi Namami Gange and Municipal Corporation started cleaning Ghats

दशाश्वमेध घाट पर चला सफाई अभियान
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


वाराणसी में बाढ़ के बाद बदहाल घाटों की सूरत बदलने के लिए नमामि गंगे के स्वयं सेवकों एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने रविवार को दशाश्वमेध घाट पर  स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत घाट पर बिखरे व गंगा नदी में बहते पूजा सामग्री और बाढ़ के अवशिष्ट को बाहर निकाला गया। दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे व नगर निगम की टीम ने एक टन से अधिक कचरा गंगा से बाहर निकाला। 

Trending Videos

गंगा सफाई के इस अभियान में शहरवासियों ने भी अपनी हिस्सेदारी निभाई। नमामि गंगे के आह्वान पर लोग इससे जुड़ कर काम कर रहे हैं। गंगा तट और घाटों पर सफाई के साथ ही नमामि गंगे के वॉलंटियर लोगों को गंगा सफाई के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि बाढ़ के बाद गंगा की तलहटी और सतही जल में कई तरह की चीजें आ जाती हैं, जिनसे गंगाजल प्रदूषित होता है। ऐसे में नदी में बहती और तैरती चीजों की सफाई की गई है, जिससे गंगा घाट से लेकर तलहटी तक स्वच्छता दिखे।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें