उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी से फिलहाल एक हफ्ते तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों के 11 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जैसे छह जिलों में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है।
भीषण गर्मी और तपिश किसानों, मेहनतकश और आमजन पर कहर बनकर टूट रही है। उन्हें बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें – सीएम योगी बोले- सदियों तक आक्रमण झेल कर भी दृढ़ता से खड़ी है सनातन आस्था, जबकि आक्रांता मिट गए
ये भी पढ़ें – महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा, बोले- भाजपा ‘नारी’ को ‘नारा’ बनाने की कोशिश में थी
रविवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, 44.2 डिग्री के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। सुल्तानपुर में 43.8 तो वहीं बांदा, झांसी और आगरा तीनों शहरों में 43.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं हमीरपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम के प्रभाव से लू चलने की स्थिति बन गई है। अगले चार-पांच दिन मौसम सूखा रहेगा। कई जगह दिन में लू और रात में भी ज्यादा गर्मी महसूस होने की संभावना