23 सितंबर से सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 500 से अधिक आवेदन पर डिजिटल लाटरी से चयन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। हज-2027 के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने महरम श्रेणी में महिलाओं के लिए 500 सीटें आवंटित की हैं। ऐसी महिलाएं जिनके महरम का हज-2027 के लिए चयन हो चुका है, लेकिन पासपोर्ट समय से जारी न होने या अन्य कारणों से वे आवेदन नहीं कर सकीं, अब अपने महरम के कवर में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगी।

हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर से शुरू होंगे और सात अक्तूबर तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन, हस्तलिखित या टाइप किया हुआ आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन की तारीख से पहले जारी वैध मशीन पठित पासपोर्ट होना जरूरी है। इसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव मोहम्मद तारीक में बताया कि आवेदन के समय पासपोर्ट के प्रथम और अंतिम पृष्ठ, पासपोर्ट साइज फोटो, आवासीय पते का प्रमाण और महरम (पति या ऐसे निकट पुरुष रिश्तेदार, जिनसे महिला का निकाह नहीं हो सकता) से रिश्ता प्रमाणित करने वाला दस्तावेज अपलोड करना होगा। महिला आवेदक ने पहले हज कमेटी या हज ग्रुप ऑर्गनाइजर के माध्यम से हज नहीं किया होना चाहिए।

जिस कवर में महिला आवेदन कर रही है, उसमें उसे शामिल करने के बाद पांच से अधिक आवेदन मान्य नहीं होंगे। 500 सीटों से अधिक आवेदन आने पर डिजिटल रैंडम सेलेक्शन यानी ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें