हरियाणा के समालखा पानीपत स्थित भोडवाल माजरी में आयोजित होने जा रहे 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में जाने वाले हाथरस और आसपास के श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोडवाल माजरी स्टेशन पर देश भर की 50 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।


इस विशेष व्यवस्था में हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव रखने वाली पांच महत्वपूर्ण मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। रविवार 20 सितंबर से प्रभावी हुआ यह ठहराव आगामी 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। इससे समागम में भाग लेने जा रहे जिले के हजारों श्रद्धालुओं को अब दिल्ली या अन्य बड़े स्टेशनों पर उतरकर सड़क मार्ग से धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

पीआरओ प्रयागराज अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि समागम के दौरान यात्रा शुरू करने से पूर्व ट्रेनों के समय और परिचालन की अद्यतन स्थिति जानने के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस मोबाइल एप का उपयोग अवश्य करें।

हाथरस जंक्शन पर रुकने वाली इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव


  • टाटानगर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 18101 रात 10:25 बजे भोडवाल माजरी पहुंचेगी और 10:27 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में 18102 सुबह 04:24 बजे पहुंचकर 04:26 बजे रवाना होगी।

  • संबलपुर से जम्मूतवी जाने वाली 18309 रात 10:25 बजे भोडवाल माजरी पहुंचकर 10:27 बजे आगे बढ़ेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 18310 सुबह 04:24 बजे आकर 04:26 बजे प्रस्थान करेगी।

  • प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 14217 सुबह 05:22 बजे पहुंचेगी और 05:24 बजे रवाना होगी। वापसी में चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली 14218 शाम 07:14 बजे पहुंचकर 07:16 बजे छूटेगी।

  • कटिहार से अमृतसर जाने वाली 15707 सुबह 04:41 बजे पहुंचकर 04:43 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं अमृतसर से कटिहार जाने वाली 15708 दोपहर 02:32 बजे पहुंचकर 02:34 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी।

  • हावड़ा से कालका जाने वाली गाड़ी संख्या 13051 रात 10:15 बजे भोडवाल माजरी पहुंचेगी और 10:17 बजे रवाना होगी। वापसी में कालका से हावड़ा जाने वाली 13052 भोर में 04:02 बजे आकर 04:04 बजे प्रस्थान करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें