उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज होता नजर आ रहा है। सोमवार को लखनऊ समेत कई शहरों में समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए पोस्टर लगाए गए। इनमें आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरों के साथ ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार’ और ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ जैसे नारे लिखे गए हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, लखनऊ के अलावा उन्नाव, इटावा, सीतापुर, बरेली, मेरठ, आजमगढ़ और गाजीपुर समेत कई शहरों में भी ऐसे पोस्टर सामने आए हैं। पोस्टरों में सपा सरकार के कार्यकाल की कानून-व्यवस्था और कथित माफिया प्रभाव को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ का नारा

पोस्टरों में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ का स्लोगन भी इस्तेमाल किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार पोस्टरों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नामों की सूची दी गई है। इनमें अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आजम खान समेत कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें