10,000 flood victims in Faizullaganj will receive ration kits

फैजुल्लागंज में 10 हजार बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी राशन किट।

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित 10 हजार परिवारों को राशन किट दी जाएगी। अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से बुधवार को वितरण अभियान शुरू किया गया।


भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि रक्षा मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को भरोसा दिया था कि जरूरी सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर विभागों को निर्देश भी दिए थे। इसी क्रम में राशन किट वितरण की पहल की गई। बुधवार को विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रक्षा मंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी केपी सिंह और जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में वितरण शुरू हुआ। सुचारू वितरण के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर किट देंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *