Forensic report could not be presented in the girl rape case

Trending Videos



Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय में फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को भी रिपोर्ट न आने से मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। रिपोर्ट आते ही इस मामले में फैसला आने की उम्मीद है।

अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी के न्यायालय में विचाराधीन इस मामले में सिर्फ फोरेंसिक रिपोर्ट पेश की जानी है। विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सदर बाजार थाना निवासी युवक को अगस्त में शराब पिलाकर उसकी तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में विवेचना पूरी करके पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला को फोरेंसिक रिपोर्ट पेश करनी है। न्यायालय की ओर से दो बार शासन को पत्र भी भेजा जा चुका है। सोमवार को भी रिपोर्ट नहीं भेजी गई। इसके चलते, मामले में अगली तिथि 25 अक्टूबर नियत की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *