संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 04 Feb 2026 02:58 AM IST

Former chairman's son beats uncle over transaction dispute



खेरागढ़। कस्बे के सैंया रोड निवासी पूर्व चेयरमैन अनिल गर्ग के बेटे पर चाचा की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

Trending Videos

कस्बा निवासी गोपाल गर्ग ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजे अन्नू से लेनदेन का पुराना विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन है। बताया कि सोमवार की शाम वह बाजार में थे। तभी भतीजा एक अन्य युवक के साथ आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें