आगरा। मथुरा से आगरा आने जाने वाले राहगीरों को लिफ्ट देकर छिनैती करने वाले चार बदमाशों को थाना सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे कार, मोबाइल और नकदी आदि बरामद की गई है। आरोपियों ने रविवार रात एक युवक से मोबाइल और नकदी छीनी थी।

बरहन के टेहू गांव निवासी गिर्राज सिसौदिया 23 मई की शाम गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे थे। गोवर्धन चौराहे पर बस का इंतजार करते समय उन्हें एक कार चालक ने लिफ्ट दी। बदले में बस का किराया देने को कहा। कार में पहले से ही तीन लोग सवारी बनकर बैठे थे। रुनकता तक आने के बाद कार चालक ने यूटर्न लेकर वापस कार दौड़ाई। उन्होंने चालक से खुद को वहीं उतारने को कहा। चालक ने कार रोकी तो उन्होंने उसे किराया देने के लिए रुपये निकाले। आरोपियों ने मारपीट कर उनसे 2500 रुपये और मोबाइल छीन लिया। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की तलाश की गई। मंगलवार सुबह आरोपियों को सींगना कट के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम राहुल राजपूत निवासी थाना जैंत, मथुरा, अर्जुन निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, इटावा, पवन निवासी अलीगढ़ और सन्नी ठाकुर निवासी राधा नगर सिकंदरा हैं। उनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, छीना हुआ मोबाइल और 1350 रुपये बरामद हुए हैं। कार को आरोपी मथुरा से किराए पर लाए थे। पवन पर आगरा, अलीगढ़ और मथुरा में 12 मामले दर्ज है। अर्जुन पर 4 मामले दर्ज हैं। सभी को न्यायालय ने जेल भेजा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *