http://www.a2znewsup com

रिपोर्ट विजय द्विवेदी( जगम्मनपुर ब्यूरो चीफ) ✍️

(उरईजालौन)रामपुरा:  छिप-छिपकर जंगल में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को रामपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
रामपुरा थाना अंतर्गत निनावली रोड पर कारसदेव मंदिर के पास मल्लाहनपुरा वाले रास्ते पर जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना पाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह यादव , उप निरीक्षक रामकिशोर कांस्टेबल विपिन कांस्टेबल विपिन यादव ने घेराबंदी कर कर जुआ खेल रहे चार जुआरी राहुल पुत्र दिनेश खटीक ,रवि पुत्र ठकुरी ,मनोज पुत्र राम प्रकाश ,विनोद पुत्र दयाराम निवासीगण रामपुरा को पकड़ लिया। जुआरियों के कब्जे से माल फड़ रुपया 2300 तथा जामा तलाशी में रुपया 1290 कुल  3590 रुपया बरामद किए गए। पुलिस ने उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *