four people died in horrific road accident on Bareilly-Farrukhabad highway in Shahjahanpur

Accident Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। अल्हागंज थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के बरेली-फर्रुखाबाद हाइवे पर कटीयूली गांव के निकट कंटेनर से स्विफ्ट डिजायर कार टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Trending Videos

बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार से चल रही थी। पीछे से कंटेनर में जा घुसी। रफ्तार का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *