
नाैकरी के नाम पर ठगी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में शहर के रहने वाले एक व्यक्ति को सूचना आयुक्त बनवाने का लालच दिया गया। इस लालच में उनसे 5.81 लाख रुपये ठग लिए। लखनऊ में आलमबाग के रहने वाले एक अधिवक्ता ने इस घटना को अंजाम दिया।
आगरा रोड चुंगी निवासी डॉ. संजय सिंह यादव ने बताया कि लखनऊ के हरने वाले संजय कुमार श्रीवास्तव उच्च न्यायालय में बेसिक शिक्षा परिषद एटा के परिषदीय अधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे। इसके चलते उनका एटा में आना-जाना रहता था। 2017 में वह मेरे घर आए और सूचना आयुक्त का पद दिलाने की जुगाड़ करने के लिए एक लाख रुपये लिया।
