मथुरा के गोवर्धन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में लिया गया दूरदर्शी निर्णय है। बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल शासन प्रक्रिया बाधित होती है, बल्कि समय और संसाधनों की भी बर्बादी होती है। इस प्रणाली से देश को स्थिर और विकासोन्मुख प्रशासन मिलेगा।
Trending Videos
वह शनिवार को गोवर्धन के गुरु कृपा गार्डन में भाजपा के प्रबुद्धजन समागम को संबोधित कर रहे थे। विषय था देश में चुनाव सुधार की दिशा में केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक चुनाव की नीति। शुभारंभ अरुण सिंह, विधायक मेघ श्याम सिंह, एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह व महापौर विनोद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया।