मथुरा के गोवर्धन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में लिया गया दूरदर्शी निर्णय है। बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल शासन प्रक्रिया बाधित होती है, बल्कि समय और संसाधनों की भी बर्बादी होती है। इस प्रणाली से देश को स्थिर और विकासोन्मुख प्रशासन मिलेगा।
Trending Videos
