{“_id”:”67194bb6abd55b43680fe344″,”slug”:”friend-killed-for-abusing-him-while-drinking-orai-news-c-224-1-ori1005-121366-2024-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: शराब पीने के दौरान गाली देने पर दोस्त को मार डाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोंच (जालौन)। दोस्त के घर में शराब पीने के दौरान गाली देने पर विवाद हो गया। गुस्साए दोस्त ने सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नदीगांव थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी कैलाश उर्फ ललिया जाटव (60) और जयसिंह जाटव (58) बुधवार को दोनों कैलाश के घर के पास बैठकर शराब पी रहे थे तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में आकर जयसिंह ने डंडा उठाकर कैलाश के सिर में मार दिया, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसपी डॉ दुर्गेश कुमार, एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ अर्चना सिंह मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए।
आरोपी जयसिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जयसिंह ने बताया कि शराब पीने के बाद कैलाश में गाली दे दी थी। गुस्से में उसने डंडा मार दिया था, उसे मारने का कोई इरादा नहीं था। एसपी ने बताया कि घटना की एफआईआर दर्ज की जा रही है, आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा बरामद कर लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों अच्छे दोस्त थे और रोजाना साथ में मजदूरी कर शराब पीते रहते थे। कैलाश अविवाहित था जबकि आरोपी की पत्नी उसे 20 साल पहले छोड़कर चली गई थी।
