Ganesh Utsav: Bappa will arrive today with Riddhi Siddhi, ten day festival starts from today, this is the ausp

गणेश पूजा की आज से शुरुआत।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गौरीपुत्र विनायक के आने का इंतजार पूरा हुआ। शनिवार से दस दिन तक गणेश उत्सव का उल्लास राजधानी में छाया रहेगा। शनिवार को चतुर्थी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग और रवि योग है। ज्योतिषाचार्य पंडित धीरेंद्र पांडेय व आनंद दुबे के मुताबिक, चतुर्थी तिथि शुक्रवार की दोपहर 3:01 बजे से शुरू हो गई है, लेकिन उदया तिथि के मान के कारण शनिवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के मुताबिक, पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 10:59 बजे से दोपहर 01:19 बजे तक है। मान्यता ये भी है कि चतुर्थी तिथि पर चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए।

Trending Videos

14 हजार वर्गफीट में बना है मनौतियों के राजा का पंडाल

श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 19 वां श्री गणेश महोत्सव हनुमान सेतु के पास झूलेलाल वाटिका में आयोजित किया जाएगा। पंडाल करीब 14000 वर्ग फीट में वातानुकूलित और वाटर प्रूफ तैयार है।

दो महीने में तैयार हुई बप्पा की मूर्ति

झूलेलाल वाटिका में विराजने वाली मूर्ति मूर्तिकार श्रवण प्रजापति ने तैयार की है। सात फीट तीन इंच की मूर्ति को बनाने में दो महीने लगे। जेवरों से सजे-धजे बप्पा को शुक्रवार की दोपहर में उन्होंने अपने यहां की वर्कशॉप से विदाई दी।

कोलकाता व महाराष्ट्र की मूर्तियों की रहती है मांग

आईटी चौराहा, सीतापुर रोड, अमीनाबाद, भूतनाथ में जगह-जगह पूजन सामग्री, साज-सजावट और बप्पा की मूर्तियों की दुकानें बाजार की रौनक बढ़ा रही थीं। लोग श्रद्धा के अनुसार खरीदारी कर रहे थे। आईटी पर खरीदारी कर रहे रौनक ने बताया कि वे 10 साल से बप्पा को घर लेकर जाते हैं। वहीं, दुकानदार मुन्ना के मुताबिक, महाराष्ट्र और कोलकाता की मूर्तियां ही बिकती हैं। कीमत 350 रुपये से 20 हजार रुपये तक है। इस बार झूले पर विराजे गणेश भी लोगों ने पसंद किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *